वित्तीय लाभों में देरी के विरोध में जलदाय कर्मचारियों का उपवास प्रदर्शन,
राज्य सरकार पर कर्मचारियों व पेंशनरों के लंबित भुगतानों की अनदेखी का आरोप
बीकानेर । राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर गुरुवार को जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने वित्तीय लाभों को लंबित रखने के विरोध में जिला मुख्यालय स्थित अतिरिक्त अभियंता कार्यालय परिसर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण उपवास रखकर विरोध दर्ज कराया।संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संतोष विजय के आह्वान एवं प्रदेश महामंत्री जयगोपाल जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने समर्पित उपार्जित अवकाश भुगतान, आरजीएचएस भुगतान तथा इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति जैसे मामलों को लंबित रखने पर नाराजगी जताई।शहर जिलाध्यक्ष अखेचन्द मारू एवं देहात जिलाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि संगठन से जुड़े शहर व तहसील स्तर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने दोपहर 3 बजे तक उपवास रखकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।उपवास प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष हरीराम टाक, संभाग महामंत्री बालकिशन गहलोत, शहर जिला महामंत्री नन्दकिशोर रंगा, मुख्य जिला महामंत्री ओमप्रकाश चारण, फुलाराम विश्नोई, दामोदर पंवार, मनोज कुमार नाई, राजकुमार तावणियां, रामनिवास शर्मा, शंकर जगावत, कैलाश मेघवाल, आनंद सिंह, भंवर नाथ योगी, भंवरलाल जोशी, गोपाल सुथार, ओमप्रकाश पुरोहित, माहेन मीणा, चुन्नी सिंह मीणा, आशाराम सुथार, विष्णु स्वामी, अजय भाटी, शाह फैसल, अशोक स्वामी, पवन देवड़ा, राजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, मंत्रालयिक जिलाध्यक्ष योगेन्द्र जांगीड़, महामंत्री गिरिराज आचार्य सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bikaner, Bikaner | Jun 11, 2026