शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में एसआईएस कंपनी द्वारा जॉब शिविर, चार दर्जन युवाओं ने किया आवेदन
शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में SIS कंपनी के द्वारा शिविर लगाया गया। शनिवार को दिन के 11:00 से दोपहर बाद 3:30 तक इस शिविर में शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के कुल चार दर्जन युवाओं ने निर्धारित शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन कराया। ताकि उनका जॉब हो सके। शिविर के पर्यवेक्षक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं को प्रशिक्षण के लिए बाहर भेजा जाएगा। ताकि उन्हें नौकरी मिल सके।