बरेली: खलीलपुर में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस में की गई शिकायत
सीबीगंज थाना क्षेत्र के खलीलपुर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मारपीट की घटना को अंजाम देकर दबंग मौके से फरार हो गए।