बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर हुए राख
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ में पटाखे की चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग लगने से कई वाहन जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि पुलिस ने बताया कि पटाखे की चिंगारी की वजह से आग लग गई थी।