देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की जताई संभावना
मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के मुताबिक 26 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके बाद 27 और 28 फरवरी से अधिकाँश जनपदों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। इसके अलावा तीन हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और रूद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी की संभावना है।