देहरादून: महेंद्र भट्ट की प्रेमचंद अग्रवाल को दी गई नसीहत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महारा ने ली चुटकी
संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनको नसीहत और हिदायत दी है। जिस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह सिर्फ बुलाकर नसीहत ही देते हैं कार्रवाई नहीं करते हैं। इससे पहले उनके कार्यकर्ता ने गाली दी थी तब भी हिदायत दी थी अब मंत्री के अपशब्दों पर भी हिदायत दी गई है।