देहरादून: स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा, जनता स्वच्छता बनाए रखने का ले संकल्प
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल का कहना है कि देहरादून की जनता बहुत ही सभ्य और पढ़ी लिखी जनता है और पूरे भारतवर्ष में देहरादून की जनता को बड़े ही सम्मान के साथ देखा जाता है। उन्होंने कहा कि देहरादून हमारा घर है और अगर पूरे दून की जनता यह सोचे कि हमें अपने घर को स्वच्छ रखना है तो देहरादून जरूर स्वच्छ होगा।