मुरैना नगर: मुरैना हाईवे पर दर्दनाक हादसा, लाइव वीडियो वायरल: कार से गिरे बाइक सवारों को कंटेनर ने कुचला
मुरैना NH-44 पर नूराबाद क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। कार का गेट खुलते ही ग्वालियर से आ रही बाइक टकरा गई, जिससे तीन सवार सड़क पर गिर पड़े।पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। हिम्मत सिंह लोधी और राधाकृष्ण लोधी की मौत हो गई, जबकि दिनेश लोधी गंभीर घायल है और ग्वालियर रेफर किया गया है। CCTV वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में है।पुलिस की जांच जारी।