वीरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरी की आधा दर्जन घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी है। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे वीरपुर पश्चिमी पंचायत व जिंदपुर गांव के वार्ड संख्या 10 में चोरों के द्वारा सुनसान घरों को निशाना बनाते हुए जेवरात, नकदी, मोबाइल व घरेलू सामान की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।