एकंगरसराय: एकंगरसराय पश्चिमी बाईपास पर बोलेरो के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति हुआ जख्मी
एकंगरसराय पश्चिमी बाईपास पर बोलेरो के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान नगरनौसा प्रखंड के जागो बीघा का निवासी प्रकाश कुमार के रूप में किया गया। जख्मी प्रकाश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ रेफर कर दिया।