छात्रों के मूलभूत सुविधाएं और शैक्षणिक माहौल बहाल करने एवं प्रशासनिक अराजकता को ले छात्र सभा का आयोजन, होगा आंदोलन- आइसा
महाविद्यालय परिसर में शेड और महिला परीक्षार्थियों के लिए फीडिंग रूम की हो निर्माण- आइसा
बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज दर्जा देने और सभी विषयों से पीजी की पढ़ाई शुरू करने को होगा आंदोलन - आइसा
समस्तीपुर, 11 अगस्त 2026
शहर के बी.आर.बी कॉलेज कैम्पस में छात्रों के मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, नियमित वर्ग संचलन के सभी आवश्यक उपाय करने, मॉडल कॉलेज का दर्जा देने एवं सभी विषयों से पीजी की पढ़ाई शुरू समेत छात्रों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रधानाचार्य को छात्रों से संबंधित मांग पत्र सौंपने एवं आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। छात्र सभा का अध्यक्षता अनमोल कुमार तथा संचलन नवीन कुमार,ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं छात्र सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज नें कहा कि कैम्पस में जब से छात्र विरोधी नई शिक्षा नीति 2020 लागू हुआ है तब से केबल परीक्षा ही आयोजित की जा रही है। नियमित वर्ग संचलन और छात्रों के मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो रही है। न पुस्तकालय से छात्रों को पुस्तक निर्गत की जा रहीं नहीं ही प्रयोगशाला ही दुरुस्त है। छात्रों कों पेय जल तक की भी समस्या झेलनी पड़ती है। नियमित वर्ग संचलन के कोई पहल नहीं और नहीं शिक्षक छात्रों से मित्रवत संवाद करते है।
आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने कहा कि महाविद्यालय में पेय जल की हमेशा समस्या बना रहता है छात्र के साथ-साथ शिक्षक भी पेय जल को परेशान रहते है। आइसा के पहल पर तत्काल ठीक कराई जाती पर पुनः यहीं समस्या व्याप्त रहता है। छात्रों के सवालों को सुनने और हल करने के वजाय छात्रों को धमकाने की परंपरा पर प्रभारी प्रधानाचार्य को रोक लगाना चाहिए।
आइसा नेताओं नें मांग करते हुए कहा कि कहा कि छात्र हित में नियमित वर्ग संचलन के सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने, पुस्तकालय और प्रयोगशाला को दुरुस्त कर सभी छात्रों डबल पुस्तक उपलब्ध करने, गर्ल्स - बॉय रूम व्यवस्थित करने, नियमित पेय, नियमित लाइट और पंखा की व्यवस्था तथा बाथरूम व कैम्पस की नियमित साफ - सफाई करने,महाविद्यालय परिसर में परीक्षार्थियों छात्रों धूप वर्षा से बचने के लिए शेड और महिला परीक्षार्थियों के लिए फीडिंग रूम की हो निर्माण करने, सौरऊर्जा ट्रेनिंग में महाविद्यालय को रेंट रूम में दी गई रुपया को महाविद्यालय फंड में जमा करने और शौपिंग मार्केट रेंट किस मद में जा की जा रही है उसे सार्वजनिक करने की मांगों को ले आइसा आंदोलन करेगी।
अंत में पेपर लीक व एनटीए को रद्द करने, परीक्षा प्रणाली में सुधार करने तथा स्नातक में 7.5 CGPA की बाध्यता समाप्त करने, खाली पदों पर नियुक्ति करने की मांगों कों ले 20 अगस्त कों दरभंगा स्थिति ल० ना० मि० वि०वि० कैम्पस में आयोजित छात्र - युवा संसद में अधिक से अधिक छात्रों कों भाग ले कर सफल बनाने की अपील किया।
छात्र सभा में सौरव सतनाम, होम निशात,परवीन, ज़न्त खान ,स्मिता कुमारी,नौसिन परवीन,नेहा शिवा कुमार, शंकर कुमार,राजा कुमार,मो मफूज़,आग्रसेन अन्दन,अंकुश कुमार , हिमांशु कुमार ,सोनू कुमार, फरहत नाज़, निराला कुमारी, आयुष कुमार, किस्मत कुमार, राहुल कुमार, प्रीति कुमारी,इत्यादि थे।
भवदीय
दिपक कुमार यदुवंशी
जिला उपाध्यक्ष आइसा समस्तीपुर