बीरपुर: वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, तीन मामले की सुनवाई
वीरपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवाद मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने शनिवार को शाम करीब चार बजे बताया कि तीन मामले की सुनवाई की गई । इस दौरान एक मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।