हमीरपुर: ग्राम धौहल तिराहा से थाना जलालपुर पुलिस ने चोरी की ट्रॉली के साथ 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
11 मार्च सोमवार को थाना जलालपुर पर पंजीकृत मु0सं0 39/2024 धारा 379 भा0द0सं0 से संबन्धित दो वांछित अभियुक्तों में थाना कुरारा क्षेत्र के बिलौटा गांव निवासी रामबली और बछरौली गांव निवासी उदयभान सिंह को चोरी की ट्रॉली सहित ग्राम धौहल तिराहा थाना जलालपुर से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। थाने में आरोपियों के विरूद्ध कई मुकदमे दर्ज है।