शाहजहांपुर: डीएम उमेश प्रताप सिंह ने अलग अलग दफ्तरों का किया निरिक्षण, समस्याओं के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने अलग अलग विभागों में अचानक निरिक्षण किया। इस दौरान विभागों के दफ्तरों में फरियादी भी आए थे। डीएम ने उनसे बातचीत कर समस्याओं के बारे में पूछकर अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने साफ-सफाई और फाइलों को ठीक तरह से रखरखाव के भी आदेश दिए हैं। डीएम के अचानक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।