चरखारी: चरखारी में गाली का विरोध करने पर युवक और उसकी मां को पीटा, कांशीराम कॉलोनी में पड़ोसी ने लाठी से किया हमला, FIR दर्ज
चरखारी के कांसीराम कॉलोनी निवासी अतुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर बैठा था। तभी पड़ोसी मोंटी आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मोंटी ने लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई अतुल की मां सुदामा को भी पीट दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।