कहरा: सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, मां-बेटा हुए घायल
Kahara, Saharsa | Apr 14, 2024 घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा का है। जहां आपसी रंजिश को लेकर हुये विवाद में राजा कुमार,मोनू कुमार,बाबुल कुमार,दीपक कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रड एवं पिस्टल के बट से मार कर माँ चीना देवी एवं बेटा फंटूश कुमार को जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।