कहरा: समाहरणालय से दिव्यांग मतदाताओं ने निकाली जागरूकता रैली, जिला आइकॉन संचिता बसु एवं DDC ने झंडी दिखाकर किया रवाना
Kahara, Saharsa | Apr 14, 2024 आज सहरसा स्थित समाहरणालय से दिव्यांग वोटर को जागरूक करने के लिए दिव्यांग मतदाताओं का जागरूकता रैली निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग जन अपने तिनपहिया वाहन के साथ भाग लिया। इस जागरूकता रैली को जिला आइकॉन संचिता बासु और डीडीसी संजय कुमार निराला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शंकर चौक पर समाप्त हुआ।