कहरा: चैती छठ के तीसरे दिन डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य, कल व्रती उगते हुए सूर्य को देंगी अर्घ्य
Kahara, Saharsa | Apr 14, 2024 आज सहरसा स्थित शंकर चौक छठ घाट सहित विभिन्न छठ घाट पर लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। चैती छठ को लेकर दोपहर बाद से ही छठव्रती और श्रद्धालुओं का छठ घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ पर्व संपन्न हो जाएगा।