महोबा: कोहारी गांव में बेटी की शादी से 9 दिन पहले किसान की मौत, खुशियों वाले घर में पसरा मातम
Mahoba, Mahoba | Jun 19, 2026 50 वर्षीय किसान मंगल अहिरवार की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार वह आर्थिक तंगी और बेटी की आगामी शादी की चिंता से परेशान थे। बताया गया कि 28 जून को उनकी बेटी की शादी होनी थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि शादी की तैयारियां पूरी हो सकें