कांके: बड़ा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Oct 20, 2026 बड़ा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान इमामबाड़ा चौक का रहने वाला मोहम्मद अरफात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक तालाब में मछली पकड़ने का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि मछली पकड़ने के दौरान ही वह डूब गया होगा।