सिमडेगा: कुरडेग के सावां तेतरटोली गांव में महिला ने कीटनाशक का सेवन किया, सिमडेगा सदर अस्पताल में हुई मौत
कुरडेग के सावां तेतरटोली गांव की 40 वर्षीय बसंती देवी नामक महिला ने पारिवारिक विवाद में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना रविवार की सुबह 8:00 बजे की है जब तबीयत बिगड़ी तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए सिमडेगा रेफर किया गया ।जहां पर चिकित्सक के द्वारा इलाज के क्रम में महिला को मृत घोषित कर दिया।