नर्मदापुरम: नर्मदापुरम पुलिस कंट्रोल रूम में आईजी-डीआईजी कार्यालय के स्टाफ को ई-ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया
पुलिस कंट्रोल रूम में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शासकीय कार्यों में डिजिटल दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से (आईजी) एवं डीआईजी कार्यालय, नर्मदापुरम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-ऑफिस प्रणाली का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।