डीग: डीग ब्लॉक में 28 जून से शुरू होगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान, 33,247 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
Deeg, Bharatpur | Jun 27, 2026 बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से डीग ब्लॉक में 28 जून से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 28 जून से 30 जून 2026 तक संचालित होगा, जिसके तहत जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी।