नवाबगंज: लखनऊ अग्निकांड के मृतक बच्चों को छात्रों ने दी श्रद्धांजलि, पटेल तिराहे पर जलायीं मोमबत्तियां
लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बाराबंकी के पटेल तिराहे पर छात्र एवं समाजसेवी मंगलवार देर रात करीब 9 बजे एकत्र हुए।इस दौरान सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।