बलिया: भीमपुरा क्षेत्र के रजईपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में सोमवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Ballia, Ballia | Apr 26, 2026 भीमपुरा क्षेत्र के रजईपुर बिजली उपकेंद्र से संबद्ध गांवों में सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अवर अभियंता हुकुमचंद के अनुसार, उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से जुड़ी 33 केवीए लाइन और अन्य उपकरण बंद रहेगा।