शाहबाद: गिगियानी में सास-बहू ने दबंग पिता-पुत्र पर पीटकर घायल करने का आरोप लगाया
कोतवाली शाहाबाद के मोहल्ला गिगियानी में मंगलवार को एक दबंग ने पिता के साथ पड़ोस की रहने वाली सास बहू को पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।पीड़िता ने पुलिस पर पूर्व की घटनाओं पर कार्यवाही न करने भी आरोप लगाए हैं। मंगलवार को शाम 4:00 बजे बहू ज्योति राठौर ने यह जानकारी दी।