बालाघाट: नगर मुख्यालय में वर्षा से पहले नालों की सफाई जारी, नागरिकों से सहयोग की अपील
आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा शहर के प्रमुख नालों एवं नालियों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है। पोकलेन, जेसीबी मशीनों और सफाई अमले की मदद से नालों से गाद व कचरा हटाकर जलभराव की समस्या रोकने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 2, 6 और 29 के प्रमुख नालों की सफाई पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य क्षेत्रों में कार्य जारी है। नगर पालि