श्रीडूंगरगढ़: सीएम दौरे को लेकर बार स्थान बदला, बढ़ी प्रशासन की भागदौड़
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पहले सीएम का कार्यक्रम आड़सर में प्रस्तावित था, लेकिन देर रात दौरा स्थगित हो गया। इसके बाद स्थानीय विधायक ने बिग्गा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वहां दौरा करवाने की तैयारी शुरू कर दी, जिस पर प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा