राजगढ़: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस राजगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजगढ़ के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः त्यागने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।