रामगढ़: पहचान बदलकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, संगठनों के साथ एसपी से मिली पीड़िता, रामगढ़ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज
Ramgarh, Alwar | Jul 7, 2026 रामगढ़ क्षेत्र की एक दलित युवती के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों और विभिन्न हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए परिवाद सौंपा।