गुना: सुजाखेड़ी में सड़क पार कर रही लड़की को तीन बाइक सवारों ने मारी टक्कर, अस्पताल में कराया भर्ती व थाने में की शिकायत
Guna, Guna | Feb 17, 2024 सुजाखेड़ी गांव में सड़क पार कर रही 10 साल की लड़की को तीन बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। घायल लड़की राशि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद तीनों लोग बाइक को मौके पर छोड़कर भाग निकले। धरनावदा थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।