चंदवा प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम अठुला - चटुआग के किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह आंदोलन चौथा दिन भी जारी रहा, किसानों गड्ढे में बैठकर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए थे,चटुआग ग्राम के दर्जनों टोलों में पोल और बिजली तार लगाने तथा अठुला समेत अन्य टोलों में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन की राह पर थे। जो शुक्रवार दोपहर तीन बजे समाप्त हो गया।