रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहांनपुर निवासी बनवारी ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली कहासुनी के चलते गांव के ही दो लोगों ने मारपीट की है। आरोप है कि बचाने आई उसकी बहन आदेश कुमारी के साथ भी मारपीट की है। जिसमें वह घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।