धनघटा: बकरीद को लेकर महुली पुलिस अलर्ट, गांव-गांव जाकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
संतकबीरनगर। आगामी बकरीद/ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान आमजन, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक सं