झज्जर: मकान से नगदी और मोबाइल चोरी के मामले में बहादुरगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़ सदर थाना एरिया में मकान से नगदी व मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था l पकड़े गए आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद किया गया है l चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों को झज्जर कोर्ट में पेश किया गया और अदालत द्वारा आरोपियों को न्यायक हिरासत में भेजा गया है l