नानपारा: रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 29 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिकों को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में 29 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। माननीय न्यायालय दोनों को रवाना किया।