नानपारा स्थित सहाबा (बाबागंज) बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति 7 से 15 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन 6 घंटे बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी। विद्युत विभाग के अनुसार, यह बिजली कटौती आरडीएसएस योजना के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सहाबा (बाबागंज) की 33 केवी विद्युत लाइन में इंटरपोलिंग और सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण होगी।