नानपारा-मैलानी मीटरगेज ट्रेन सेवा आज से फिर शुरू हो गई है। पांच महीने के अंतराल के बाद ट्रेनों का संचालन बहाल होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। संचालन के समय में बदलाव के लिए स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा। लोगों का कहना है कि पुराने समय पर ही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे लोगों को तहसील या जिला मुख्यालय जाने में दिक्कत होती है