हनुमानगढ़: करणीसर सहजीपुरा गांव के ग्रामीणों ने नहर लाइनिंग निर्माण कार्य पर उठाए सवाल, गुणवत्ता में कमी का लगाया आरोप
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव करणीसर सहजीपुरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर लाइनिंग कार्य में गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है, और नहर लाइनिंग कार्य पर भी किसानों ने सवाल उठाए हैं। किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की है।