बलिया: एसपी बलिया ने फेफना थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर
Ballia, Ballia | Jun 9, 2026 बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फेफना थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके साथ ही, जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, भीमपुरा थानाध्यक्ष उप निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय को फेफना थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।