रायपुर क्षेत्र में उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ में दो व्यक्ति और एक व्यक्ति रघुनाथपुरा व एक गरवाड़ा में उत्पात मचा रहे थे।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है।