विदिशा नगर: 6-7 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
पुलिस विभाग के 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत शनिवार दोपहर 12 बजे शहर में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्गा नगर से गांधी चौक-नीमताल विवेकानंद चौराहा करीब 6 से 7 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें 16 स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।