स्याना: थाना खानपुर पुलिस ने पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक की चाकुओं से हत्या और दूसरे को गंभीर करने वाले आरोपी को भेजा जेल
Siyana, Bulandshahr | Apr 7, 2026
थाना खानपुर पुलिस ने पैसे के लेनदेन को लेकर चाकुओं से एक युवक की हत्या में दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी को जेल भेज दिया है। मंगलवार को थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम पाली परतापुर निवासी आरोपी ने पैसे के लेनदेन को लेकर गांव के ही एक युवक की चाकुओं से हत्या कर दी तो वहीं दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बताया कि आरोपी को जेल भेजा।