सूरजपुर: शिवनंदनपुर नगर पंचायत में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, अंशुल गोयल बने उपाध्यक्ष
नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल गोयल ने भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल को बेहद रोमांचक मुकाबले में एक वोट से पराजित किया। चुनाव में कुल 15 मत पड़े, जिनमें अंशुल गोयल को 8 और प्रशांत अग्रवाल को 7 वोट मिले।