पीलीभीत: कलीनगर के डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, 34 में से केवल 4 शिकायतों का हुआ निस्तारण
पीलीभीत। कलीनगर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य जनहित के मामले शामिल रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों को लेकर निर्देश दिए।