बांगरमऊ: बाइक खंती में गिरी, मां की मौत, मियागंज-सफीपुर मार्ग पर बेटा गंभीर घायल, परिजन शव ले गए
उन्नाव मे मियागंज-सफीपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंगलवार शाम 5 बजे के करीब गांव गौरी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक खंती में जा गिरी, जिससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर फरीद अहमद ने नन्हकी (50) को मृत घोषित कर दिया। उनका बेटा अंकित घायल है और उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों म