बिहारपुर: ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग, उप सरपंच तुलसीराम जायसवाल का प्रयास
*ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग: उपसरपंच तुलसीराम जायसवाल का प्रयास* छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत मोहरसोप के उपसरपंच तुलसीराम जायसवाल ने जनपद पंचायत को एक आवेदन सौंपा है, जिसमें मोहली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में 108 एम्बुलेंस सेवा और गर्भवती महिलाओं के लिए 102 वाहन सेवा की अनुपलब्धता की समस्या उठाई गई है।