अनूपपुर: ग्राम पडरिया में वन एवं राजस्व विभाग ने हाथियों से सुरक्षा पर ज़ोर दिया, फसल व मकान क्षति का मिलेगा मुआवजा
वन परिक्षेत्र जैतहरी के ग्राम पडरिया में वन एवं राजस्व विभाग द्वारा समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें हाथियों से हो रही फसल और मकान क्षति पर चर्चा की गई। रेंजर विवेक मिश्रा ने ग्रामीणों को हाथियों से कम से कम 100 मीटर दूरी बनाए रखने, रात्रि में सतर्क रहने और “गजरक्षक” ऐप के उपयोग की जानकारी दी। तहसीलदार रमाकांत तिवारी भी मौजूद रहे ।