बहराइच: चांदपुरा चौराहा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को ठोकर मारकर घसीटते हुए ले जाने का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया
शुक्रवार रात को तेज रफ्तार पिकअप द्वारा एक ई रिक्शा को ठोकर मारने के बाद उसे घसीटते हुए ले जाने और दुकान में घुसने का लाइव वीडियो रविवार को सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इलाके में अफरा तफरी मच गई थी। किसी तरह वाहनों के बीच फंसे यात्रियों को बाहर निकल गया था वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा था।