बंदगांव प्रखंड के कराईकेला लैम्पस में शुक्रवार को खरीफ सीजन के लिए धान बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर लाल स्वर्ण धान बीज वितरित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।